बेरूआरबारी:सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुर्यपुरा में हो रहे कच्चे शराब के अवैध व्यापार को रोकने के लिए थाना अध्यक्ष सुखपूरा योगेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापा मारकर
बेरूआरबारी:सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुर्यपुरा में हो रहे कच्चे शराब के अवैध व्यापार को रोकने के लिए थाना अध्यक्ष सुखपूरा योगेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापा मारकर अवैध शराब के गोरख धंधे को कुटीर उद्योग की तरह करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।अपराधियों को जेल भेजने से पहले उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूआरबारी लाया जा रहा था जहां से एक महिला आरोपी ज्ञान्ती देवी पत्नी राजेश कश्यप पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूद कर फरार हो गई।जिससे घंटों तक पुलिस अफरा तफरी के स्थिती में रही।गिरफ्तार आरोपीओ में मनोज कश्यप उम्र 30 वर्ष पुत्र गुलाब कश्यप,ओमप्रकाश कश्यप उम्र 31 वर्ष पुत्र भीम कश्यप, रूनी देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी ओमप्रकाशकश्यप,लालमणि देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी लाल बहादुरकश्यप,देवरजीया देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी शिवाजी कश्यप को पुलिस अभिरक्षा में चलान न्यायालय कर दिया गया।
Comments
Post a Comment