बेतिया में एक युवक की संदिग्ध स्तिथ में मौत हो गई है। घटना जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजबनिया चौक की है।
बेतिया में एक युवक की संदिग्ध स्तिथ में मौत हो गई है। घटना जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजबनिया चौक की है। हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मौला नगर वार्ड नंबर 12 निवासी शिव साह के 19 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज का अग्रसर कार्रवाई की जाएगी। वही जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के भाई घुघुली साह ने बताया कि उसके भाई चंद्रशेखर को गोपचन चौधरी पीछले 12 दिनों से अपने सिलाई के दुकान में काम कराने के लिए बुलाकर ले जाता था। आज भी काम करने गया था। जहां उसकी मौत हो गई है। वही इधर दोकनदार गोपचन का कहना है की बिजली के चपेट में आने से चंद्रशेखर की मौत हुई है। जबकि परिजन उसकी हत्या का अशांका जाता रहे हैं।
Comments
Post a Comment