बेतिया में छठ पूजा की सामग्री लेकर ससुराल जा रहें एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। घटना जिले के

बेतिया में छठ पूजा की सामग्री लेकर ससुराल जा रहें एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत माधवपुर चौक के पास की है। हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झखिया पाठक टोला भिला छापर गांव निवासी सागेश्वर सहनी के 32 वर्षीय पुत्र रामबाबू सहनी के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में मृतक के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इधर मंगलवार को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने आय मृतक के भाई जेठ कुमार ने बताया कि उनका भाई रामबाबू सहनी अपने ससुराल ढाब मझरिया बाइक से जा रहा था। उनकी पत्नी मायके में ही है। वहीं छठ पूजा की समाग्री लेकर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी की रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पंचदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्वक समापनसुखपुरा, बलिया।

बेरूआरबारी:मंगलवार को बांसडीह तहसील प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय