सुखपुरा: देश के सत्ताधारी दल और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के
BREAKING NEWS:
सुखपुरा: देश के सत्ताधारी दल और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के क्रम में बेरूआरूबारी मंडल अध्यक्ष चुनाव हेतु सोमवार को क्षेत्र के एकविनोद उत्सव वाटिका प्रांगण मे मंडल के चुनाव प्रभारी नंदलाल सिंह की उपस्थिति में अध्यक्ष पद हेतु 6 लोगों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। मंडल के विभिन्न ग्राम सभा से आये बुथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभी उम्मीदवारों का पर्चा लेकर चुनाव अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आपस में सौहार्द बनाए रखने और पार्टी को मजबूत बनाने हेत कदम से कदम मिलाकर चलने का की बात कही।इस दौरान मुख्य रूप से बृजनाथ सिंह,राजेश सिंह,उमेश सिंह,ऋषिकेश सिंह, रेखा सिंह,ममता सिंह,निक्की सिंह,मनीष सिंह,जवाहर चौहान,विनोद पटवा,राकेश गुप्ता, मिराज अहमद,इसत्याक अहमद
आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट.
Comments
Post a Comment