पंचदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्वक समापन सुखपुरा, बलिया। ए.एस.एम. कॉन्वेंट स्कूल, सुखपुरा, बलिया में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था बलिया के तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन आज उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। शिविर में स्काउट्स एवं गाइड्स को शारीरिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास से जुड़े विविध प्रशिक्षण प्रदान किए गए। प्रशिक्षण शिविर में जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) सौरभ कुमार पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) सरिता तथा ट्रेनिंग काउंसलर आरोही सिंह ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागी स्काउट्स एवं गाइड्स को स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, नियम, गांठ-बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, सिग्नलिंग, कैंप फायर, साहसिक एवं शारीरिक प्रदर्शन, स्किल-ओ-रामा, टेंट निर्माण तथा पुल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह के अवसर पर स्काउट-गाइड्स द्वारा लाठी, रस्सी, चादर एवं अन्य परिवेशीय तथा हस्तनिर्मित संसाधनों की सहायता से टेंट, पुल, गैजेट्स और हस्तकौशल का आकर्षक प्र...
Comments
Post a Comment