भारत और नेपाल के दर्जनों सीमावर्ती पत्रकारों ने अपने अनुभव को किया साझा
इंडो-नेपाल पत्रकार संघ की बैठक संपन्न
भारत और नेपाल के दर्जनों सीमावर्ती पत्रकारों ने अपने अनुभव को किया साझा
A9 भारत बगहा
राजकुमार मिश्रा
इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ की मासिक बैठक बगहा दो के थरुहट क्षेत्र में स्थित देवरिया-तरुअनवा के बहुद्देशीय भवन में रविवार को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ सदस्य बिहार, बगहा के माधवेंद्र पांडेय जबकि संचालन संघ के सचिव यूपी,खड्डा के नत्थु शर्मा ने किया।
नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार आरपी उपाध्याय ने किया ने संघ के माध्यम से भारत-नेपाल के सीमावर्ती समस्याओ पर सरकार समेत संबंधित अधिकारियों को ध्यानाकर्षक करने की बात कही।
संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार ने संघ के विभिन्न पदों पर निर्वाचन की तैयारी हेतु संघ के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। साथ हीं अध्यक्ष ने संघ के विस्तार के दौरान नये सदस्य जोड़ने में गुणवत्ता पर नजर रखने की बात कही। सदस्यों को जोडने के पुर्व उनके कार्य, बैनर तथा सामाजिक सहभागिता का अवलोकन किया जायेगा।इसके साथ हीं इच्छुक सदस्य को संघ के तीन मासिक बैठक में लगातार उपस्थित होना होगा।
बैठक में नेपाल व भारत के पत्रकारों ने संयुक्त रूप से कहा कि दोनों देशों के सांस्कृतिक, सामाजिक तथा रोटी-बेटी का संबंध सामान होने के कारण बना हुआ है। यह सदैव बना रहे इस पर संघ में शामिल दोनों देशों के पत्रकार लगातार अपनी भागीदारी निभायेंगे।
Comments
Post a Comment