एसपी स्वर्ण प्रभात अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त हो गए हैं। दागी पुलिस वालों पर भी कार्रवाई हो रही है।...
*BIG BREAKING- रंगदार दारोगा को मोतिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वर्दी का रौब झाड़ने और जमीन हड़पने का है आरोप*
एसपी स्वर्ण प्रभात अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त हो गए हैं। दागी पुलिस वालों पर भी कार्रवाई हो रही है।...
Motihari Sub inspector
रंगदार दारोगा गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस ने निगरानी विभाग के एक दरोगा को गिरफ्तार किया है। दरोगा पर गोली चलाकर रंगदारी मांगने और जमीन हड़पने का आरोप है।गिरफ्तार दरोगा का नाम रामबहादुर प्रसाद कुशवाहा है और वह पटना में निगरानी विभाग में पोस्टेड हैं। इनकी गिरफ्तारी पीपरा थाना पुलिस ने न्यायालय के वारंट के आधार पर की है।
आरोप है कि दरोगा रामबहादुर प्रसाद कुशवाहा पुलिस का रौब दिखाकर न्यायालय के आदेश के बाद भी दो वर्षों से फरार चल रहे थे। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पीपरा थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहरहाल मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त हो गए हैं।जिला में भ्रष्टाचार में शामिल ,घटनाओ के उद्भेदन में शिथिलता बरतने ,शराब के विरुद्ध कार्रवाई नही करने वाले थानेदार के विरुद्ध जांच टीम बैठ
Comments
Post a Comment