बेतिया में मोटर साइकिल सवार अपराधियों द्वारा मोबाइल छिनतई की गई,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बेतिया में मोटर साइकिल सवार अपराधियों द्वारा मोबाइल छिनतई की गई,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बेतिया: 8 मार्च 2025 को बेतिया के धूमनगर के पास अज्ञात मोटर साइकिल सवार अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया गया था। पीड़ित वेदक रामविलास कुमार ने शिकारपुर थाना में एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर 8873409683 को झपट्टा मारकर छीन लिया गया और फिर उस मोबाइल के जरिए 1.14 लाख रुपये की निकासी की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, शिकारपुर थाना में कांड संख्या 319/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और शिकारपुर थाना की एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर पता चला कि छिनी गई मोबाइल का उपयोग नासिर अंसारी द्वारा किया जा रहा था।
इसके बाद, पुलिस ने छापेमारी की और नासिर अंसारी, नंदु कुमार और गोलू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी मिलकर धूमनगर के पास मोबाइल की छिनतई की घटना को अंजाम दिए थे और उस मोबाइल से 1.14 लाख रुपये की निकासी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 51,500 रुपये की बरामदगी की है, जो कि छिनतई के बाद निकाले गए थे।
बताया जा रहा है कि नासिर अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. नासिर अंसारी पर नरकटियागंज रेल थाना में पहले भी चोरी और संबंधित अपराध के मामले दर्ज हैं
Comments
Post a Comment