एसपी संचालक के गल्ला से 22 हजार की चोरी, साधुओं ने पानी मांगकर किया हाथ साफ

एसपी संचालक के गल्ला से 22 हजार की चोरी, साधुओं ने पानी मांगकर किया हाथ साफ

बेतिया/मझौलिया।


मझौलिया प्रखंड में शनिवार को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई। परसा बाबुटोला स्थित इंडोसलैंड बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक को दो साधु वेशधारी लोगों ने चकमा देकर ₹22 हजार की नकदी चुरा ली।

जानकारी के अनुसार, दोनों साधु वेशधारी व्यक्ति सीएसपी केंद्र पहुंचे और पानी पीने की इच्छा जताई। साधु की वेशभूषा देखकर संचालक ने बिना शक किए पानी लाने के लिए केंद्र से बाहर चला गया। इसी दौरान दोनों ने गल्ला खोलकर ₹22 हजार निकाल लिए और फरार हो गए।

संचालक के लौटने पर गल्ला खुला मिला और नकदी गायब थी। घटना की सूचना तुरंत मझौलिया थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साधुओं की गाड़ी जब्त की और दोनों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों साधुओं की पहचान उत्तरप्रदेश के मेरठ ज़िले के किला थाना क्षेत्र निवासी अनीश नाथ और मोनू नाथ के रूप में हुई है। सीएसपी संचालक अरमान आलम के आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है

Comments

Popular posts from this blog

पंचदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्वक समापनसुखपुरा, बलिया।

बेरूआरबारी:मंगलवार को बांसडीह तहसील प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय