बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 138.300 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 138.300 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बेतिया। पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 138.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर डीएसपी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) परिसर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार को घेराबंदी कर रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ तथा दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र के नेहाल और जशवंत के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पंचदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का उत्साहपूर्वक समापनसुखपुरा, बलिया।

बेरूआरबारी:मंगलवार को बांसडीह तहसील प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय